फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : युवक ने तमंचे से गोली मारकर की खुदकुशी, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 23 Oct 2025 06:21 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

लीलापुर थाना क्षेत्र के तिना में बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध हालत में गोली लगने से सूरज सरोज की मौत हो गई। घटनास्थल के पास ही तमंचा भी मिला। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन
सूरज सोनकर। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लीलापुर थाना क्षेत्र के तिना में बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध हालत में गोली लगने से सूरज सरोज की मौत हो गई। घटनास्थल के पास ही तमंचा भी मिला। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।

लीलापुर थाना के तिना निवासी 24 वर्षीय सूरज सरोज के परिजन घर के बाहर काम कर रहे थे। दोपहर में अचानक फायर की आवाज सुनकर भाई पवन दौड़कर कमरे की ओर गया। देखा तो खून से लथपथ सूरज पड़ा था। यह देख वह रोने लगा। शोर शराबा सुनकर मां माधुरी, बहन कोमल संग आसपास के लोग भी पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर लीलापुर पुलिस मौके पर पहुंची।

छानबीन के दौरान बेड पर ही तमंचा मिला। उसमें कारतूस का खोखा था। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य संकलित करने लगी। पुलिस के मुताबिक युवक ने खुद ही गोली मारकर आत्महत्या की है।

परिवार के लोग भी उसके आत्मघाती कदम के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे। मृतक इलाके की एक बिजली की दुकान में काम करता था। वह पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। मां माधुरी का कहना है कि किसी पर कोई शक नहीं है। लालगंज सीओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक ने आत्महत्या की है। परिवार के लोगों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। मौके से तमंचा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें