सांगीपुर में पत्नी से विवाद के बाद पति द्वारा जलायी गई बाइक। संवाद
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने सार्वजनिक मार्ग पर बाइक में आग लगा दी। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई और शांति में चालान कर दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर राजमतीपुर निवासी धर्मेंद्र यादव का बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दंपती में झगड़ा इतना बढ़ गया कि नाराज पति ने सार्वजनिक मार्ग पर अपनी बाइक को ही आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जल कर स्वाहा हो गई। सूचना पर पहुंची सांगीपुर पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। कुछ देर बाद उसका शांति भंग में चालान कर दिया गया। संवाद