फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: काम करने के बाद पैसा मांगने पर युवक को पीटा, मुकदमा

Tue, 25 Jul 2023 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। बाघराय थानाक्षेत्र के कजियाना देवरपट्टी गांव निवासी राम दास ने तहरीर देकर गांव के ही सुरेश सरोज और उसके बेटे कपिल के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि भठ्ठे पर काम करवाने के लिए वह उसे मुजफ्फर नगर ले गया और काम के बाद पैसे मांगने पर उसके साथ मारपीट की। उसके बेटे ने जान से मारने की घमकी भी दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन













सड़क हादसों में तीन घायल
कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के मियां का पुरवा गांव निवासी गोकुल प्रसाद बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। धारूपुर जलेशरगंज गांव निवासी पूजा देवी किसी काम से कुंडा आ रही थी तभी वाहन की टक्कर से घायल हो गई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के लौंदा गांव निवासी पप्पू शर्मा बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। संवाद
............





पड़ोसियों ने युवक को पीटा, पैसे व मोबाइल छीनने का आरोप
कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भरतगंज शुल्लन का पुरवा गांव निवासी आशीष कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 24 जुलाई की रात उसके पड़ोसियों ने रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की। उसके बाद 50 हजार रुपये व एक सैमसंग कीपैड मोबाइल भी छीन लिया। पीड़ित ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें