बाबागंज स्थित होटल में प्रेसवार्ता करते युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारी। व्यापारी
बरेली में रविवार को होने वाले युवा व्यापारी सम्मेलन में जिले के व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल शामिल होगा। शुक्रवार को बाबागंज स्थित होटल में युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने प्रेसवार्ता की। बताया कि बरेली के युवा व्यापारी सम्मेलन में स्वदेशी व्यापार, आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा, साइबर क्राइम से व्यापारियों की सुरक्षा व जीएसटी की जटिलताओं पर चर्चा होगी। इस दौरान मंजीत सिंह, अशोक कुमार सिंह, प्रवीण कुमार चौरसिया, सुनील कुमार मौर्या, संदीप कसौधन, गंगा सोनी, प्रकाश केसरवानी व दीपेश जैन मौजूद रहे।