एनएएनस किक्रेट एकेडमी की ओर से यहां आते थे खेलने
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले यशस्वी की यादें प्रतापगढ़ से भी जुड़ी हैं। वह यहां के जीआईसी मैदान में खेलने आया करते थे।
जनपद भदोही के सुरियावां निवासी यशस्वी ने एनएनएस क्रिकेट एकेडमी भदोही से खेलना सीखा। उसी की एक शाखा प्रतापगढ़ के जीआईसी मैदान में संचालित है। इस नाते यशस्वी प्रतापगढ़ के जीआईसी मैदान भी खेलने आते थे। बार-बार आने के कारण यहां उनके कई साथी भी बन गए थे, जो अक्सर उन्हें यहां होने वाले मैच में बुला लेते थे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका शानदार प्रदर्शन देख क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।