फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कृपालु धाम मनगढ़ में बांटा गया पूजित अक्षत

Sat, 13 Jan 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम से पूजित अक्षत लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रवेश एवं जिला प्रचारक सतीश जगतगुरु कृपालु महराज की जन्मस्थली कृपालु धाम मनगढ़ पहुंचे, जहां ट्रस्ट के मैनेजर हिरण्यमय चटर्जी को पूजित अक्षत एवं आमंत्रण पत्र सौपा।
विज्ञापन

विभाग प्रचारक प्रवेश ने सभी से दीप जलाने, उत्सव मनाने की अपील की है। वितरण कार्यक्रम में नगर प्रचारक पीयूष, डाक्टर अजय शुक्ल, भूपेन्द्र पाण्डेय, विमलेश त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कर्नाटक से अयोध्या जा रहे रामभक्तों का स्वागत
राम जन्मभूमि पर रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए कर्नाटक से रामभक्तों का एक दल साइकिल से जा रहा था। दोपहर बाद प्रतापगढ़-प्रयागराज की सीमा पर देल्हूपुर बाजार पहुंचने परे भक्तों अजय शर्मा,उदय शर्मा, विजय कुमार, जगदीश प्रसाद,साईंनाथ, हनुमंत, अभिषेक ,भूनेश का मुन्ना लाल गुप्ता, विपिन जायसवाल,प्रिंस, अशोक पांडेय, धीरेंद्र गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें