देवकली स्थित संस्कार गार्डेन में अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल का स्वागत करते कार्
अपना दल (एस) व्यापार मंच ने प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल का जिले में आगमन पर स्वागत किया है।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान चलाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। जनता की लोकप्रियता के कारण आने वाले समय अपना दल (एस) का होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के कार्यों को समय से पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया। सरदारसिंह, कुलदीप सिंह, रामपूजन पटेल, शिवा सिंह, मो. सलीम, मो.युनूस, दीपक श्रीवास्तव, शिवा मौर्य, अनिल विश्वकर्मा, मो. नब्बन, प्रभात सिंह, विजय सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली। बैठक को प्रदेश सचिव कमलेश विश्वकर्मा, प्रज्ञा सिंह, केके विश्वकर्मा, राजीव गुप्ता व प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंच पुष्कर चौधरी ने संबोधित किया।