फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पंचायत चुनाव में जीत के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता

Fri, 08 Aug 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। लोगों से संपर्क कर कार्यकर्ता उन्हें पार्टी से जोड़ें। यह बातें बृहस्पतिवार को देवकली में हुई अपना दल एस की बैठक में विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल ने कही। संगठन के पदाधिकारियों को मासिक बैठक में नई जिम्मेदारी दी गई। मुख्य अतिथि विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। पदाधिकारी आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए लोगों से संपर्क करें। विशिष्ट अतिथि डॉ. अमित पटेल ने कहा कोई भी चुनाव तभी जीता जा सकता हैं, जब उसकी पूरी तैयारी पहले से ही की जा चुकी हो। इस मौके पर प्रज्ञा सिंह, परमानन्द मिश्र, मस्तक अहमद, मिथिलेश सिंह पटेल, राजकुमार पटेल, बृजेश पटेल, जितेन्द्र पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन संजय राज पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें