अपना दल कमेरावादी की संपर्क संवाद यात्रा रविवार को विश्वनाथगंज विधानसभा के गंभीरा पहुंचीं। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुटकर गठबंधन को मजबूत करें। आरोप लगाया कि वर्ष 1999 में सरकार ने हमला किया। कहा कि हमारा आंदोलन रुकने वाला नहीं हैं।
विधायक सिराथू डाॅ. पल्लवी पटेल ने कहा कि आज हमारे बीच महापुरुष नहीं है, लेकिन उनके आंदोलन को रुकने नहीं देना है। सामाजिक न्याय के लिए एक लड़ाई गोरे अंग्रेजों से लड़कर जीती, अब दूसरी लड़ाई काले अंग्रेजों से जीतनी है। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी, किसानों की आय दोगुनी और लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे। इन सवालों से अब भाजपा भाग रही है।
वर्तमान सरकार को पिछड़ों से इतनी नफरत है कि हमें गिनना तक नहीं चाहते। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सीएल पटेल, अजय पटेल, रवि बरार, दिलीप पटेल, मनोज आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रमेश पटेल ने सभी के प्रति आभार जताया।