फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अमृत सरोवर तालाब की खोदाई करने मजदूरों की पिटाई

Sat, 24 Jun 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत सरोवर तालाब की खोदाई कर रहे मजदूरों को पीटा
विज्ञापन

- फावड़ा-तसला लेकर मजदूर पहुंचे फतनपुर थाने, कार्रवाई के आश्वासन पर माने
बीरापुर। अमृत सरोवर में काम कर रहे मनरेगा मजदूरों को गांव के ही लोगों ने दौड़ा कर पीटा। जिससे नाराज मजदूरों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अफसरों के आश्वासन पर मजदूर वापस लौटे।
फतनपुर थाना क्षेत्र के भोजेमऊ गांव में पाल बस्ती के समीप अमृत सरोवर का निर्माण चल रहा है। शनिवार की सुबह मजदूर काम कर रहे थे। आरोप है कि दस लोग तालाब के पास पहुंचे और गाली गलौच करते हुए मजदूरों को काम करने से मना कर दिया। मजदूर अपना काम करते रहे। जिसके बाद आरोपियों ने मजदूरों को दौड़ा कर पीटा। जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान माधुरी यादव मौके पर पहुंची। हालांकि इस दौरान आरोपी वहां से चले गए। हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मजदूर थाने पहुंचे। आपबीती सुनाते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से घायल युवक ने एसडीएम से की शिकायत
रानीगंज। टोडर पट्टी निवासी आनंद कुमार का पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को पुलिस एक तरफा कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ कर थाने ले आई। जहां उसकी पिटाई की। रात से किसी तरह उसके चंगुल से बचकर निकले आनंद ने एसडीएम से कार्रवाई की गुहार लगाते हुए मेडिकल कराने की मांग की। एसओ सर्वेश सिंह ने बताया कि आरोप गलत है। संवाद
विज्ञापन

........






चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
प्रतापगढ़। दिलीपपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ मंगलवार की रात नजियापुर चौराहा से हर्षित दुबे निवासी नजीयापुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद बाइक वर्ष 2017 में सुल्तानपुर जनपद के कूड़ेभार थाना क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। संवाद
..........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें