फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दीवार पर डिजाइन बनाते गिरा कारीगर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलौधी निवासी राजेश प्रजापति (46) पीओपी कारीगर थे। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह गीतानगर बाजार में एक पक्के मकान की दीवार में डिजाइन बना रहे थे। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी गौरा पहुंचाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कारीगर की मौत हो गई। मृतक के तीन बेटे हैं। पत्नी का निधन हो चुका है। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घरवालों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। अगर उनकी ओर से शिकायत की जाती है तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें