फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अनुदान से एरियेटर लगवा सकेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी क्षेत्र और आवंटित तालाब के पट्टों पर मत्स्य पालन करने वाली महिलाओं को अनुदान दिया जाएगा। एयरेशन सिस्टम योजना के तहत तालाब में दो हार्स पॉवर का कवाड पैंडिल व्हील एरियेटर लगाया जाएगा। एक हेक्टेयर व उससे बड़े तालाबों में दो एरियेटर लगाए जाएंगे, ताकि मत्स्य उत्पादकता में वृद्धि हो सके। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं फिशरिश डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगीं। मत्स्य उत्पादकता बढ़ाने के लिए एरियेटर लगवाने वाली महिलाओं को कुल लागत का 50 फीसदी धनराशि अनुदान के रूप में दी जाएगी। विकासखंड बाबा बेलखरनाथ के सिंगठी खालसा की रीना पटेल पांच वर्षों से मत्स्य पालन का व्यवसाय कर रहीं है। वहीं, बिहार ब्लॉक छतार गांव की सुषमा देवी भी तकरीबन तीन वर्षों से मत्स्य पालन का व्यवसाय कर साल भर में एक लाख रुपये से अधिक की आमदनी कर रहीं हैं। जिला मत्स्य पालन अधिकारी कमलेश बौद्ध ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें