पुलिस लाइन में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी महिलाएं। पुलिस
वामा सारथी के तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने मेहंदी लगवाकर किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं ने विभिन्न आकर्षक एवं कलात्मक मेहंदी के डिजाइनों को महिलाओं के हाथों में उकेरा। एसडीएम ने महिला प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। एसडीएम ने बताया कि तीज पर्व के उपलक्ष्य पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।