फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: इंजेक्शन लगने से नहीं हुई थी महिला की मौत, पीएम रिपोर्ट से खुलासा

Wed, 16 Aug 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने फार्मासिस्ट पर लगाया था इलाज में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। ट्रामा सेंटर में सोमवार को महिला की मौत गंभीर संक्रमण की वजह से हुई थी, न कि इंजेक्शन लगाने से। परिजनों ने फार्मासिस्ट पर स्वीपर से गलत इंजेक्शन लगवाने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संक्रमण से मौत की पुष्टि होने पर पुलिस व अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
लालगंज के भटनी निवासी राजकुमारी को परिजन सोमवार को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचे थे। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। हंगामे के बाद राजकुमारी के बेटे रवि कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर फार्मासिस्ट व सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर किसी तरह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। परिजनों के आरोप की जानकारी सीएमओ को दी गई है। पीएम रिपोर्ट में गलत इंजेक्शन लगने से महिला की मौत की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें