बाबूगंज। लीलापुर के बहुचरा गांव से गुजरी सई नदी में बुधवार को तीस वर्षीय महिला का शव देख लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका के कान में बाली और हाथ में चूड़ी होने से कयास लगाया जा रहा की शव किसी विवाहित महिला का है। जानवर चरा रहे लोगों ने बहती लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। लीलापुर थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि शव कहीं दूसरे जिले से पानी के तेज बहाव के कारण बहकर आया है। शव बीस दिन पुराना लग रहा है। संवाद