फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाग में सो रही महिला की गला रेतकर हत्या

Sat, 17 Jun 2023 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-1,2,3
विज्ञापन

बाग में सो रही महिला की गला रेतकर हत्या
- संपत्ति की लालच में हत्या करने के आरोप में चार रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज, मायके में रहती थी मृतका
- बाघराय थाना क्षेत्र के देवरपट्टी गांव की घटना, चार लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बाघराय थाना क्षेत्र के देवरपट्टी में शुक्रवार की रात घर के बगल बाग में सो रही रोजन बानो (45) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
देवरपट्टी निवासी बाबर खान प्रयागराज के लालगोपालगंज का रहने वाला है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही वह अपनी ससुराल में आकर रहने लगा। दो दशक बीत जाने के बाद भी दोनों नि:संतान ही रहे। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम वह बैंड बजाने के लिए गंगापार इलाके में गया था। उसकी पत्नी रोजन बानो रात में घर के बगल बाग में चारपाई लेकर सोने चली गई थी। ग्रामीणों के अनुसार आधी रात को अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से रोजन की गला रेतकर हत्या कर दी। काफी देर बाद भी वह घर लौटी तो आसपास के लोग बाग की ओर गए। देखा तो चारपाई के नीचे खून गिरा है।
लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। सूचना मिलने पर बाघराय थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय भी फोर्स के साथ पहंचे। सूचना पर सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता फारेंसिक टीम लेकर घटनास्थल पर आए। घटना के बारे में लोगों से पूछताछ और छानबीन के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।
सूचना पाकर रोजन का पति बाबर भी रोते बिलखते घर पहुंचा। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने हत्या का आरोप रिश्तेदारों पर लगाया। कहा कि वे लोग संपत्ति अपने नाम करने की जिद कर रहे थे। मना करने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। चूंकि जमीन जायदाद सब उसकी पत्नी के नाम है, इसलिए उसे मार डाला।
बाबर की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के बहनोई देवरपट्टी निवासी जमील, लालगोपालगंज निवासी साबिर उसके भाई कुग्गा व बेटे जायद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही रिश्तेदार रोने बिलखने लगे। देर शाम गांव के कब्रिस्तान में ही शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। बाघराय थानाध्यक्ष टीएन पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इनसेट-
छह बहनों को मिला था संपत्ति में बराबर का हिस्सा
मृतका रोजन छह बहनें थीं। भाई न होने के कारण माता पिता की मौत के बाद रोजन व उसकी बहन हकीकुन, असफुननिशा, मुस्सी, बेबी, सेब्बी के नाम संपत्ति का बंटवारा हो गया। अन्य बहनों के संतान थी, लेकिन रोजन नि:संतान थी।
विज्ञापन

इनसेट
कीमती जमीन पर गड़ी थी लोगों की नजर
बाघराय थाना क्षेत्र के देवरपट्टी गांव में जेठवारा- लालगोपालगंज मार्ग पर स्थित करीब एक बीघे जमीन व मकान रोजन के नाम राजस्व अभिलेखाें में दर्ज है। कीमती जमीन पर बहुत से लोगों की नजर थी। घटना के बाद पुलिस हर बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें