फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सई नदी में कूदी महिला, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के गायघाट पुल से बुधवार सुबह एक आशा कार्यकर्ता ने सई नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उसे बाहर निकलवाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर कला निवासी विनोद कुमार की 38 वर्षीय पत्नी अनीता देवी आशा कार्यकर्ता हैं। सुबह आठ बजे घर से निकलकर वह गायघाट पुल पर पहुंचीं। कुछ देर तक पुल पर रुकने के बाद अचानक सई नदी में छलांग लगा दी। नदी के पास मौजूद लोगों ने महिला को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस आत्महत्या का कारण पता लगा रही है। वहीं परिजन उसे मनोरोगी बता रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें