फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ससुर से विवाद होने पर दो बेटों संग नदी में कूदी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या की नियत से एक महिला अपने दो बेटों संग सई नदी में कूद गई। शौच जा रहे ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया, लेकिन बच्चे पानी की धारा में बह गए। रेस्क्यू कर बच्चों का तलाशने का प्रयास पुलिस कर रही है। देर शाम तक बच्चों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के कोठा नेवढि़या की रहने वाली श्यामा देवी (40) का पति रामनाथ वर्मा मुंबई में रहकर काम करता है। रविवार को श्यामा का ससुर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से तंग आकर महिला अपने बेटे अनिकेत (15) और अंकित (7) को लेकर घर से निकल गई। पूरे तुला उपाध्याय के समीप सई नदी के पास पहुंच गई। बच्चों संग वह नदी में कूद गई। महिला को नदी में कूदते देख शौच जा रहे ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर महिला को नदी से बाहर निकाला, लेकिन बच्चों को नहीं बचा। दोनों बच्चे नदी की धारा में बह गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को सीएचसी भेजा। बच्चों को पता लगाने के लिए नदी में जाल लगाया गया, लेकिन देर शाम तक दोनों बच्चों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें