फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रसूता ने मृत बच्चे को दिया जन्म, कुछ देर बाद खुद भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज के मधुकरपुर निवासी पिंटू पटेल की पत्नी मीनाक्षी (20) गर्भवती थी। सोमवार देर शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे रायबरेली के करहिया स्थित पीएचसी ले गए। वहां प्रसव के दौरान मीनाक्षी ने मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में एम्स रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर एम्स जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मीनाक्षी की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें