रिश्तेदारी से लौट रही महिला की साड़ी बाइक में फंस गई। जिससे वह सड़क कर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
लालगंज भटनी के रहने वाले भैयाराम रविवार को दोपहर रिश्तेदारी बाबूराय जहांपुर से बाइक से लौट रहे थे। पीछे उनकी पत्नी कुसुम 40 बैठी हुई थी। रास्ते में नेवादा कला के निकट उनकी साड़ी बाइक के पीछे वाले चक्के में फंस गई और वह झटके से सड़क पर गिर पड़ी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए उसे संग्रामगढ़ सीएचसी लाया गया, यहां पर डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।