शौच के लिए निकली महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
लालगंज कोतवाली के देल्हूपुर निवासी 38 वर्षीय ललिता देवी शनिवार की सुबह करीब पांच बजे घर से शौच के लिए अपने खेत की ओर जा रही थी। इस बीच पड़ोसी के खेत में मवेशियों से फसल के बचाव को खींचे गए तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लालगंज ले आए। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुत्री सरिता, अंजली और पुत्र राहुल बदहवास हो गए। रानीगंज कैथौला चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।