फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चार्जिंग में लगाते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना से परिजन सदमे में हैं। घर पर मातम पसरा रहा।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी निवासी 29 वर्षीय कुसुम बुधवार की सुबह मोबाइल चार्जिंग में लगाने के लिए बोर्ड के पास पहुंचीं। उनके हाथ में दांत साफ करने वाला ब्रश व जीभ छीलने का क्लीनर भी था। मोबाइल चार्जिंग में लगाते समय बोर्ड के थ्री पिन टॉप( सॉकिट) में टच हो जाने से वह करंट की चपेट में आ गईं। इस दौरान वह अचेत होकर जमीन पर गिर गईं। यह देख आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते बिलखते शव लेकर घर लौट गए। मृतका के एक बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें