फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात के उमरपुर में शुक्रवार की सुबह मवेशी चराने के दौरान राजगढ़ के सोनकली की डेमो ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के राजगढ़ की रहने वाली 48 वर्षीय सोनकली मवेशियों को चराने के लिए मानधाता के उमरपुर गांव की ओर गई थी। कुछ मवेशी रेलवे लाइन पार कर पश्चिम दिशा में चले गए थे। वह मवेशियों को पूर्वी दिशा में लेने के लिए गई। मवेशियों को भगाने के बाद वह घर की ओर लौटने लगी। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह प्रयागराज की ओर से आ रही डेमो ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मवेशी चरा रहे लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। रेलवे लाइन पर क्षत विक्षत शव पड़ा था। मृतका के दो बेटे शादी शुदा हैं। एक बेटी अविवाहित है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। थानाध्यक्ष विनीत उपाध्याय ने बताया कि मवेशी भगाने के दौरान महिला ट्रेन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें