कोतवाली के गजरिया में रविवार की शाम करंट की चपेट में आने से सुमन देवी की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। गजरिया निवासी अमित रजक ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय चाची सुमन देवी घर में टेलीवीजन का प्लग बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आ गईं। बोर्ड के पास बिजली का तार कई स्थान से कटा था। पति हरिश्चंद्र चेन्नई में प्राइवेट जॉब करते हैं। तीन माह पूर्व वह घर से चेन्नई गए थे। घर पर उनकी दो बेटियां श्रद्धा और श्रेया हैं। सीएचसी के चिकित्सक नीरज सिंह ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में यहां लाया गया था। संवाद