कंधई थाना क्षेत्र के उतरास में शनिवार की रात छज्जे के सहारे घर में घुसे चोर ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव कर रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौका पाकर चोर घर में रखे दस हजार नकदी और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। पीड़िता कांति पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उतरास निवासी राजकुमार उर्फ नन्हे के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। सीओ पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद