अंतू के पतुलकी निवासी अखिलेश रजक का एटीएम कार्ड बदलकर अज्ञात व्यक्ति ने खाते से 56, 700 रुपये निकाल लिए। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में भुक्तभोगी ने आरोप लगाया कि 21 नवंबर की शाम को वह गड़वारा बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गया था। वहां रुपये निकालने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति एटीएम बूथ के भीतर घुस आया। इमरजेंसी बताते हुए आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। उनके जाते ही आरोपी ने उसके खाते से 56,700 रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई, जब उनके मोबाइल पर खाते से रकम निकलने का मैसेज पहुंचा। मैसेज देखकर परेशान अखिलेश ने पुलिस से शिकायत की है।