फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तार टूटा, 25 गांवों में चार घंटे गुल रही बिजली

Wed, 26 Jul 2023 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीगंज। देलहुपुर के तवंकलपुर उपकेंद्र के नरसिंहगढ़ से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं मिलने में हो रही मुसीबत कम नहीं हो रही है। बुधवार की सुबह तवंकलपुर उपकेंद्र के पास ही 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गिर गया। कई दिनों से गोकुला, महोथरी सहित पांच गांव के आसपास एचटी लाइन का तार टूटने से बिजली गुल हो रही है। बुधवार को उपकेंद्र से जुड़े 25 गांवों में चार घंटे तक दिन के समय बिजली गुल रही। उपकेंद्र के जेई विनय जायसवाल ने बताया कि जर्जर तार टूटने से समस्या आ रही है। नए तार लगाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें