फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घर में घुसा जंगली जानवर, ग्रामीणों में खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शेषपुर अठगवां के स्वामी नाथ उर्फ मुटुन शुक्ला पूरे परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं। गांव में बने मकान में ताला बंद है। शुक्रवार की रात मकान के भीतर जंगली जानवर घुस गया। शनिवार सुबह मकान की खिड़की से जंगली जानवर निकलने का प्रयास कर रहा था। गांव के अशोक शुक्ला की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। गांव के लोग लाठी डंडा लेकर पहुंच गए। लोगों ने आंगन में उसे निकालने के लिए सीढ़ी लगाई। वन विभाग को खबर दी लेकिन कोई नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद गांव के गनेश शुक्ला, महेश शुक्ला, रमाशंकर, कलेक्टर शुक्ला, अतुल, विपुल, आदर्श सहित दर्जनों ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद जानवर को कमरे से किसी तरह बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें