चीन की नापाक हरकत पर क्यों मौन हैं प्रधानमंत्री : प्रमोद तिवारी
लालगंज। केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि चीन की नापाक हरकत पर प्रधानमंत्री क्यों मौन हैं। उन्होंने कहा कि चीन भारत की संप्रभुता को लेकर नापाक हरकत कर रहा है। अरुणाचल प्रदेश पूर्वोत्तर भारत का अभिन्न अंग है और भारत की लोकसभा में प्रतिनिधित्व भी करता है। अरुणाचल प्रदेश के पंद्रह स्थानों के नाम बदलने की घोषणा पर प्रधानमंत्री की खामोशी समझ से परे है। बिना कोरोना नियमों का पालन किए बड़ी-बड़ी रैलियां की जा रही हैं। रासायनिक उर्वरक की कालाबाजारी चरम पर है। किसान स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से खाद की कालाबाजारी से तंग आ चुके हैं। सरकारी केंद्रों पर खाद नहीं है, लेकिन समीप की दुकानों पर बढ़े दामों पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। ऐसे में स्पष्ट हो जाता है कि खाद की कालाबाजारी के चलते किसान परेशान हो रहे हैं।