फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कबड्डी के बालक वर्ग में पूरे रामचंद्र, बालिका वर्ग में खंडवा विजेता

Sun, 27 Aug 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
लालगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे रामचंद्र में आयोजित खेलकूद में जुटे ​​शिक्षक व बच्चे। संव
विज्ञापन
लालगंज। रामपुर-संग्रामगढ़ विकास खंड के न्याय पंचायत खंडवा की खेल प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय पूरे रामचंद्र में संपन्न हुई। इसमें परिषदीय विद्यालय खंडवा, मोठीन, पूरे रामचंद्र के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय खंडवा व बालक वर्ग में पूरे रामचंद्र, लंबीकूद जूनियर में खंडवा और प्राथमिक में कंपोजिट विद्यालय मोठिन विजयी रही।
विज्ञापन

इससे पूर्व शैलेंद्र शुक्ल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि खेलकूद से छात्रों की शारीरिक क्षमता के साथ ही उनमें टीम भावना व आपसी एकता का विकास होता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौनिहालों का उत्साहवर्धन भी किया गया। संयोजन शिक्षिका रेनू सिंह ने किया। इस मौके पर उमेश चंद्र शुक्ल, निसार, दिनेश चंद्र मिश्र, देव प्रताप, अमित उपाध्याय, शिव कुमारी, सुशील उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें