रविवार की सुबह उसकी सहेली की बहन बीनू के कमरे पर गई। दरवाजा भीतर से बंद था। खिड़की से देखने पर बीनू फांसी के फंदे पर लटकते दिखी तो वह चीख पड़ी।। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची भुलियापुर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इस बीच परिजन भी पहुंच गए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को गांव में ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बीनू के भाई अमृतलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बहन की शादी तय हो गई थी। इस बीच मोहनगंज का रहने वाला एक युवक उसे तंग कर रहा था। वह किसी तस्वीर और वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस वजह से उसकी बहन परेशान रहती थी। उधर, तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदम दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बीनू ने सुसाइड नोट में लिखा ,अम्मी-बाबू मुझे माफ करना, मैं बहुत थक गई हूं...
कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक नोटबुक में सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमे लिखा था कि अम्मी, बाबू मुझे माफ करना, मैं बहुत थक गई हूं अपनी जिंदगी से। मैं जो भी कदम उठा रही हूं। अपनी मर्जी से कर रही हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है।
बीनू पर रिश्ता तोड़ने का युवक डाल रहा था दबाव
मृतका बीनू के साथ काम करने वाली सहकर्मियों के अनुसार शादी तय होने के बाद आरोपी युवक उस पर रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहा था। दोस्ती के दौरान ली गई तस्वीरों को वह वायरल करने की धमकी भी देता था। यहां तक मंगेतर के परिवार वालों तक भी उसने अपनी और बीनू की दोस्ती की बात पहुंचा दी थी, लेकिन मंगेतर व उसके परिवार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। भोर में फोन न उठने पर मंगेतर ने उसकी सहेली के पास फोन कर बात कराने के लिए कहा था। पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच करेगी।