फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : लोन की फाइल पास न होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पांच घंटे पुलिस को छकाता रहा

Wed, 16 Nov 2022 10:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

बैंक की कारगुजारी से परेशान होकर युवक ने बुधवार भोर में लगभग तीन बजे बाजार के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वहां से उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी कि वह आत्महत्या करने जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ : लोन की फाइल पास न होने पर टावर पर चढ़ा युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोन न मिलने से नाराज युवक बाजार में स्थित टावर पर चढ़कर बैंक द्वारा परेशान करने की कारगुजारियों को बताने लगा। पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे टावर से नीचे उतारा। सराय जमुआरी गांव का आशीष सरोज गल्ला व्यवसाई है। वह उसके ननिहाल मंगरौरा में रहता है। व्यवसाय के लिए एक मंगरौरा बाजार की एक बैंक  शाखा में लोन के लिए आवेदन किया था। काफी चक्कर लगाने के बाद भी उसका लोन नहीं हो रहा था। बैंक के अंदर के एजेंटों पर भी वह खफा था। उसका आरोप है कि बैंक सिर्फ एजेंटों का ही काम करती है। एजेंट काम करने के एवज में अवैध धन वसूलते हैं। 

विज्ञापन



बैंक की कारगुजारी से परेशान होकर युवक ने बुधवार भोर में लगभग तीन बजे बाजार के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वहां से उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही वहां स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। प्रभारी थानाध्यक्ष कंधई भी थोड़ी देर में मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं उतर रहा था। 


युवक की मां ने उसे खुद की आत्महत्या की चेतावनी दी, तब वह सुबह लगभग 9:00 बजे नीचे उतरा। 5 घंटे तक युवक द्वारा बैंक कर्मियों की कार्यप्रणाली से नाराज होकर आत्महत्या की धमकी देने से पुलिस सकते में आ गई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष जिलेदार पाल ने बताया युवक को नीचे उतार कर थाने लाया गया था, चेतावनी देकर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें