फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ :  चलती मालगाड़ी का पहिया टूटा, कई पहिए पटरी से उतरे, आवागमन बाधित

Tue, 11 Jul 2023 03:19 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

मंगलवार को दोपहर में मालगाड़ी वाराणसी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान उसका एक पहिया टूटकर अलग हो गया। इससे बोगी भी अलग हो गई। यह देख नया माल गोदाम क्रासिंग पर खड़े लोगों ने चिल्लाकर गार्ड को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में मालगाड़ी के पहिए पटरी उतरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ जंक्शन के नजदीक नया माल गोदाम क्रासिंग के पास दोपहर करीब एक बजे चलती मालगाड़ी का पहिया टूटकर अलग हो गया। इससे मालगाड़ी दो टुकड़ों में बंट गई। कई बोगियां भी पटरी से उतर गईं। वाराणसी रूट पर आवागमन बाधित हो गया है। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर में मालगाड़ी वाराणसी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान उसका एक पहिया टूटकर अलग हो गया। इससे बोगी भी अलग हो गई। मालगाड़ी के कई पहिए ट्रैक से नीचे उतर गए। घटना से अनजान चालक गाड़ी को लेकर आगे जा हा था। यह देख नया माल गोदाम क्रासिंग पर खड़े लोगों ने चिल्लाकर गार्ड को मामले की सूचना दी। इसके बाद मालगाड़ी को रोका गया। इसके चलते रूट पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है। घटना की जानकारी तत्काल हो जाने के कारण बड़ा हादसा होते होते बच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें