फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>-शिकायत चाहे जैसी हों, लेकिन सभी पर लगती है एक जैसी मुहर

Sun, 05 Nov 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतें चाहे जिस प्रकार की हों, मगर सभी शिकायती पत्रों पर एक जैसी ही मुहर लगाई जा रही, कृपया जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें एवं आख्या दें। प्रभारी अधिकारी, संपूर्ण समाधान दिवस, सदर तहसील। मतलब, अफसरों को अपनी कलम से कुछ भी लिखना नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को सदर तहसील में शिकायत सुनने के लिए पहुंचे डीएम के सामने फरियादियों की भीड़ उमड़ी। कुल 137 शिकायतों में से 75 शिकायतें राजस्व विभाग की थीं। हालांकि 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने का दावा किया गया।


शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे डीएम संजीव रंजन और एसपी सतपाल अंतिल के पहुंचते ही सदर तहसील में शिकायती पत्रों की सुनवाई का दौर प्रारंभ हुआ। देवकली निवासी मनोज कुमारी के मुताबिक बैनामाशुदा जमीन पर कब्जा करने के लिए दबंग एक लाख रुपये रंगदारी मांग रहे हैं। गोडे़ गांव के राजराम ने डीएम से बताया, 12 नवंबर 2022 को एसडीएम ने पैमाइश करके पंद्रह दिन में रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। मगर, एक वर्ष बाद भी पैमाइश नहीं हुई है।
विज्ञापन

मवैयाकला के हरिश्चंद्र पांडेय ने बताया, बगैर उनका हिस्सा निकाले दूसरे पक्ष के लोग निर्माण करा रहे हैं। मगर राजस्व अधिकारी मौके पर नहीं जा रहे। सदर तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 137 शिकायतों में से 75 शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग से 22, विकास विभाग से 06, विद्युत से 02 एवं 32 अन्य विभागों की शिकायते प्राप्त हुई।
वकीलों की बाइक रोकने पर पुलिस से हुई नोकझोंक
सदर तहसील में अफसरों के आने के पहले प्रवेश द्वार पर नगर कोतवाल ने टीम के साथ खड़े होकर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। बाइक लेकर आने पर रोक लगाने से अधिवक्ता आक्रामक हो गए। देखते-देखते अधिवक्ताओं की भीड़ बढ़ने पर पुलिसकर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। मामला आगे बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने कदम पीछे खींचे और अधिवक्ताओं को बाइक के साथ आने की छूट दी गई।






लालगंज तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा करते हुए ज्ञापन सौंपा। एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र तथा एसडीएम लालधर यादव को संयुक्त अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष लाल विनोद सिंह तथा पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने ज्ञापन दिया।
इसके माध्यम से लालगंज बाजार में अतिक्रमण, समाधान दिवसों में अधिकतर लेखपालों की अनुपस्थिति, वायरल तथा डेंगू बुखार से बचाव को लेकर दवा का छिड़काव, तहसील परिसर के शौचालय में गंदगी तथा वाटर कूलर खराब होने की समस्या उठाई।

कुंडा में संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम भरत राम, तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस पर कुल 171 शिकायतें आई जिसमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।


रानीगंज में निजीकर्मियों के भरोसे है तहसील
रानीगंज के शाहपुर निवासी अधिवक्ता आरजू कुमार गुप्ता ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करके कहा है कि निजी कर्मचारी ही पूरी तहसील चला रहे हैं जबकि शासन ने निजी कर्मचारियों से काम लेने पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन


इनसेट-

तहसील का नाम प्राप्त शिकायतें निस्तारित

सदर 137 10
लालगंज 48 06
कुंडा 171 04
रानीगंज 182 00
पट्टी 86 05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें