फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: वेबसाइट दे रही जवाब, पुलिस भर्ती के आवेदक परेशान

Wed, 03 Jan 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमित कुमार।
विज्ञापन
वेबसाइड नहीं चलने से उप्र पुलिस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परेशान हैं। वेबसाइट की दिक्कत से आय-जाति, निवास प्रमाणपत्र के हजारों आवेदन तहसीलों में अटके हैं। इस वजह से पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करना और ऑनलाइन शुल्क भुगतान में जनसेवा केंद्रों की भी परेशानी बढ़ गई है। तहसीलों का हाल यह है कि लेखपालों की रिपोर्ट नहीं लगाने की लापरवाही से बड़ी संख्या में आवेदन डंप हैं।
विज्ञापन





मंगलवार को भी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवा आय,जाति और निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए परेशान रहे। ऑफलाइन प्रमाणपत्र बनना बंद है और ऑनलाइन वेबसाइट नहीं चलने की वजह से काम अटक गया है। अभ्यर्थी कभी तहसील, तो कभी जनसेवा केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार इस परेशानी से बेखबर हैं।
तहसीलों का आलम यह है कि हजारों आवेदन वेबसाइट पर लंबित हैं, लेखपाल रिपोर्ट लगाने के बजाय पैमाइश करने में जुटे हुए हैं। जबकि अभ्यर्थी आय, जाति, निवास के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन




ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र के लिए सौदेबाजी का आरोप
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के अभ्यर्थी ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लेखपालों की मिन्नतें कर रहे हैं। आरोप है कि कुछ लेखपाल रिपोर्ट लगाने के लिए सौदेबाजी कर रहे हैं, बिना सुविधा शुल्क लिए रिपोर्ट नहीं लग पा रही है।

इनसेट
तहसीलों में लंबित प्रमाणपत्रों की सूची
तहसील का नाम आय जाति निवास
कुंडा 908 5414 6112
लालगंज 1152 2415 4512
सदर 654 2153 2412
रानीगंज 689 1123 2100
पट्टी 987 1234 3142


जनसेवा केंद्रों पर कुछ दिक्कत आई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। आय-जाति, निवास जारी करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। अगर इससे अधिक समय लगता है, तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
पुष्पेंद्र यादव, जिला प्रबंधक, जनसेवा केंद्र


क्या कहते हैं अभ्यर्थी -
0 पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करना है, निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया है। जनसेवा केंद्रों से आवेदन ही नहीं हो पा रहा है। पैसे और फाॅर्म देकर चला आया हूं।
अमित कुमार, कुंडा

0 जिस दिन विज्ञापन निकला था, उसी दिन आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था, जो अभी तक नहीं मिला है। आय प्रमाणपत्र बनने के बाद ही ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया जा सकता है।
नितीश कुमार, मानिकपुर

0 तीन दिन से तहसील और जनसेवा केंद्र का चक्कर लगा रहा हूं, मगर अभी तक निवास प्रमाणपत्र नहीं मिला है। मोबाइल पर स्टेटस का मैसेज नहीं आ रहा है। बताया गया है कि वेबसाइट ओवरलोड हो गई है।
विज्ञापन

सत्यम पांडेय, अत्तानगर

अमित कुमार।

अमित कुमार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें