फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: जमीन पर कब्जे के विवाद में असलहा लहराया, 12 हिरासत में

Sun, 12 Feb 2023 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के दहिलामऊ चांदमारी मोहल्ले के पास शनिवार दोपहर विवादित जमीन पर राजस्व टीम की मौजूदगी में दो पक्ष विवाद कर असलहा लहराने लगे। सूचना पर पीएसी के साथ पहुंचे नगर कोतवाल ने दोनों पक्ष से 12 आरोपियों को हिरासत में लेकर लाइसेंसी राइफल कब्जे में ली।
विज्ञापन

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के दहिलामऊ चांदमारी मोहल्ले के पास भुलियापुर मोहल्ले के एक अधिवक्ता का भूखंड है। इसी भूखंड के पास ही जमीन का कारोबार करने वाले नामचीन लोगों की जमीन है। दोनों पक्ष की ओर से एक- दूसरे की जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर एसडीएम सदर से शिकायत की गई थी।
शनिवार को राजस्व टीम पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश कर रही थी। आरोप है कि विवाद कर एक पक्ष से आए कुछ लोग लाइसेंसी राइफल और पिस्टल लहराते हुए विवाद करने लगे। मामले की सूचना पर पहुंचे नगर कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने मौके से दोनों पक्ष के 12 लोगों को हिरासत में लेकर नगर कोतवाली पहुंचा दिया।
विज्ञापन

देर शाम तक मामले में पुलिस को दोनों पक्ष की ओर से शिकायत पत्र नहीं मिला था। बता दें कि इसी स्थान पर अवैध प्लाटिंग के फेर में दो वर्ष पहले दिनदहाड़े दो पक्षों में गैंगवार हुआ था। इस घटना में नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के बराछा गांव के एक युवक की मौत हुई थी जबकि दूसरे पक्ष से कुछ लोगों को गोली भी लगी थी।
इस मोहल्ले के पास नदी की जमीन को भूखंड में शामिल करने का काम चुपके से चल रहा है, लेकिन मामले की जानकारी के बाद भी राजस्व टीम कोई कार्रवाई नहीं करती है। नगर कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें