फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पंजाबमेल में बिकता मिला दूसरे ब्रांड का पानी, सीएमआई ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाबमेल में कमीशनबाजी के चक्कर में रेल नीर की जगह लोकल ब्रांड का पानी यात्रियों को पिलाया जा रहा है। सीएमआई ने एस वन कोच से सात पेटी पानी बरामद किया है। जबकि कई कोच की वह पड़ताल नहीं कर सके। कोई वेंडर भी नहीं मिला। रविवार को पंजाबमेल जंक्शन पर पहुंची तो सीएमआई नीरज सोमवंशी ने एस वन कोच में पहुंच गए। सात पेटी रेल नीर के जगह लोकल ब्रांड का पानी रखा हुआ था। सीएमआई ने वेंडरों से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने पानी के बारे में जानकारी से इन्कार कर दिया। सीएमआई ने सातों पेटी पानी उतरवा लिया। दूसरे कोच में जब तक चेक करने जाते ट्रेन चल पड़ी। सीएमआई ने तत्काल रायबरेली और लखनऊ को मामले की सूचना दी। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने कहा कि पानी का यह खेल बादशाहपुर से शुरू होता है। रेलवे पुलिस के कुछ जवानों के भी इस गिरोह में शामिल होने की आशंका है, जो पैसा लेकर वेंडरों को पानी बेचने की अनुमति देते हैं। ऐसे पुलिस कर्मियों की भी अब तलाश की जा रही है। जिससे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


मुनाफे के चक्कर में रेल नीर की बेकदरी
ट्रेनों की पेंट्री कार में रेल नीर की बेकदरी के पीछे उसमें कम मुनाफा होना है। पेंट्री का काम ठेकेदार के हाथों में है। दूसरे ब्रांड का पानी नौ रुपये प्रति बोतल मिलता है और पब्लिक को 20 रुपये में दिया जाता है, जबकि रेल नीर 13 रुपये में पड़ता है और 15 रुपये में बिकता है। दूसरे ब्रांड में सीधे-सीधे 11 रुपये का फायदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें