फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भंगवा क्राॅसिंग के पास जल भराव, राहगीर परेशान

Wed, 09 Aug 2023 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पुराना माल गोदाम रोड़ रेलवे क्रासिंग से सहोदरपुर जाने वाली सड़क पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
रेल अफसर नहीं दे रहे ध्यान,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। भंगवा क्राॅसिंग के पास सड़क पर गड्ढा हो गया है। घुटने बराबर पानी भर गया है। इससे 25 से अधिक गांव के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इस समस्या की ओर रेल अफसरों का ध्यान नहीं पड़ रहा है।
पूर्वी सहाेदरपुर, भंगवा, पूरे मोहन, खजुरनी समेत 25 से अधिक गांव के लोगों का मुख्यालय आने के लिए भंगवा क्राॅसिंग पर आना पड़ता है। इन दिनों क्राॅसिंग के पूर्वी छोर पर भंगवा और सहोदरपुर को जाने वाले मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जलजमाव होने के कारण राहगीरों को परेशान होना पड़ता है। मगर रेल अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली छात्रों को हो रही है।
विज्ञापन

-

क्या बोले लोग
जल भराव की समस्या से डीआरएम को भी अवगत कराया गया है। मगर उनका भी ध्यान इस ओर नहीं पड़ रहा है।
आकाश सिंह,
......

हम क्षेत्र वासियों को मुख्यालय तक पहुंचने के लिए भंगवा क्राॅसिंग ही इकलौता रास्ता है। रेल पटरी किनारे बड़े-बड़े गड्ढे होने और जलजमाव की वजह से हम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
नीरज तिवारी


.........
माल गोदाम को बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद रेल अफसर मालगाड़ी को रोककर सीमेंट और खाद्यान उतरवाते हैं। ट्रकों की वजह से गड्ढे होेते जा रहे हैं। इससे दिक्कत हो रही है।
गगन तिवारी
......

रेलवे के अफसरों की लापरवाही के चलते हम गांव वासियों को परेशान होना पड़ रहा है। किसी प्रकार की बड़ी घटना घटित होती है तो इसके जिम्मेदार रेल अफसर होंगे।
विज्ञापन

मोहम्मद असलम

चिलबिला में माल गोदाम बन रहा है। वहां शिफ्ट होने के बाद दिक्कतें खत्म हो जाएगी। जल्द ही ओवरब्रिज का भी निर्माण शुरू होने वाला है।
- विक्रम सिंह, सूचनाधिकारी, डीआरएम।

पुराना माल गोदाम रोड़ रेलवे क्रासिंग से सहोदरपुर जाने वाली सड़क पर भरा पानी। संवाद

पुराना माल गोदाम रोड़ रेलवे क्रासिंग से सहोदरपुर जाने वाली सड़क पर भरा पानी। संवाद

पुराना माल गोदाम रोड़ रेलवे क्रासिंग से सहोदरपुर जाने वाली सड़क पर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें