फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : छेड़खानी से परेशान युवती ने कुएं में लगाई छलांग, हालत नाजुक

Tue, 09 Aug 2022 08:24 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती (18) को गांव का ही मनचला सात माह से परेशान कर रहा था। आए दिन युवती के साथ छेड़खानी करता था।
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात महसात महीने से मनचले की हरकतों से परेशान होकर चार दिन पहले जेठवारा इलाके की एक युवती जान देने के लिए कुएं में कूद गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। उसे प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार्रवाई करने के बजाय जेठवारा पुलिस घटना की जानकारी से ही इनकार कर रही है।

विज्ञापन



जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती (18) को गांव का ही मनचला सात माह से परेशान कर रहा था। आए दिन युवती के साथ छेड़खानी करता था। परेशान युवती ने परिजनों से आपबीती सुनाई, मगर लोकलाज के भय से परिवार के लोग खामोश रहे। बात ज्यादा बढ़ी तो युवक के घरवालों से परिवार के लोगों ने उलाहना दिया। इसके बाद भी मनचले की हरकतें बंद नहीं हुईं। 6 अगस्त को उसने रास्ते में अकेले देखकर युवती के साथ छेड़खानी की।


जिससे परेशान युवती जान देने के लिए कुएं में कूद गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह उसे बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मंगलवार को युवती के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। जेठवारा थानाध्यक्ष घटना से अनभिज्ञता जताते रहे। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि प्ररकण की जांच कराकर मनचले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें