दिलीपपुर के रसोईया गांव में शोपीस बनी पेयजल टंकी। संवाद
दिलीपपुर क्षेत्र के रसोईया गांव में 15 साल पहले बनी पानी की टंकी से आज तक आपूर्ति नहीं हो पाई। पानी की टंकी महज शोपीस बनकर रह गई। ग्रामीणों को आज भी शुद्ध पानी के लिए हैंडपंप और पारंपरिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी बनने के बाद पाइपलाइन बिछाने की बात कही जा रही थी लेकिन भी नहीं हुआ। समय के साथ टंकी जर्जर हो गई है। ग्रामीण लाल प्रताप ने डीएम से मामले की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान रणजीत सिंह ने बताया कि कई बार शिकायत की गई पर पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई। जल जीवन मिशन ग्रामीण के एक्सईएन तौसीफ अहमद ने बताया कि इस संबंध में संबंधित जेई से रिपोर्ट मांगी जाएगी।