फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भीषण गर्मी में डायरिया के साथ वायरल का हमला, 32 मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी और लू की वजह से उल्टी-दस्त के साथ ही बुखार से लोग संक्रमित हो रहे हैं। मौसम में हुए बदलाव से बच्चों व बुजुर्गों की सेहत खराब हो रही है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मंगलवार को उल्टी-दस्त के साथ बुखार से पीड़ित 32 मरीज पहुंचे। बाल रोग विभाग में 178 बच्चों का पंजीकरण हुआ। इसमें 102 बच्चे डायरिया व वायरल से परेशान थे। त्वचा व आंखों में संक्रमण के 28 बच्चे पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ़ अनिल कुमार ने बताया कि बच्चों की सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। उल्टी-दस्त, बुखार के साथ ही एलर्जिक बीमारियों बच्चों को अपनी चपेट में ले रही हैं। ऐसे में सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ ही बच्चों को ओआरएस व तरल पदार्थों को देने की जरूरत है। धूप से बचाव जरूरी है। हवादार कमरों में बच्चों को रखें। किसी प्रकार की समस्या हाेने पर तत्काल चिकित्सक का परामर्श लें।
विज्ञापन

ओपीडी में लंबी कतार
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पंजीकरण कराने के लिए लोगों की लंबी कतार लग रही है। मरीज व तीमारदार भीषण गर्मी में बेहाल रहे। मंगलवार को 1,542 लोगों ने पंजीकरण कराया। पट्टी से आई सीमा वर्मा ने बताया कि उनकी मां को बुखार और पेट दर्द की शिकायत है। पर्चा बनवाने के लिए आधे घंटे से कतार में लगे हैं, लेकिन नंबर नहीं आया। लालगंज के प्रदीप पाठक ने बताया कि उन्हें सांस संबंधी परेशानी है। एक घंटे बाद पर्चा मिला, तब जाकर डॉक्टर को दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें