फतनपुर थाना क्षेत्र के बेहदौल खुर्द गांव में जेसीबी से मिट्टी खुदाई के विरोध में गांव के लोगों ने हंगामा किया। गांव के लोगों का कहना था कि तालाब से ही मिट्टी निकाली जाए, जबकि जेसीबी से चहारदीवारी के बगल मिट्टी खुदाई करने से गिरने की संभावना बढ़ जाएगी।
गौरा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक निर्माण के लिए इन दिनों मिट्टी डाली जा रही है। सोमवार को बेहदौलखुर्द गांव के लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा करने लगे। रेलवे ने गांव में स्थित तालाब से मिट्टी खोजने की अनुमति ले रखा है। मगर ताबाब के बगल स्थित चहारदीवारी के निकट खुदाई होने से ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस को जानकारी होने पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया, हालांकि कुछ देर बाद दोनों युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया। गांव के लोगों का कहना है कि अगर तालाब की मिट्टी अधिक गहराई में खोदी गई, तो आसपास के घरों के लिए संकट खड़ा हो सकता है। इसलिए मिट्टी की खुदाई गांव के बाहर से की जाए।