फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गांव, पुलिस के आने के पहले ही बाइक सवार फरार

Mon, 15 May 2023 04:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह गांव में रात लगभग ग्यारह बजे पहुंचे तीन बाइक से नौ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आठ से नौ राउंड चली गोलियों को तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर गांव के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह गांव में रात लगभग ग्यारह बजे पहुंचे तीन बाइक से नौ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आठ से नौ राउंड चली गोलियों को तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर गांव के लोग दहशत में आ गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के करीब एक घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पहले ही बदमाश फरार हो चुके थे। मौके से खोखा कब्जे में लेकर पुलिस लौट गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शाहबाज पुत्र उबईजुर रहमान ट्रक चालक है। बदमाश उसी को खोजने के लिए आए थे। उसके न मिलने पर हवाई फायरिंग करने लगे। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस का कहना है कि शाहबाज के घर पर सिर्फ महिलाएं रहती हैं। जिनके चक्कर में बदमाश आए थे। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें