कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह गांव में रात लगभग ग्यारह बजे पहुंचे तीन बाइक से नौ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आठ से नौ राउंड चली गोलियों को तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर गांव के लोग दहशत में आ गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के करीब एक घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पहले ही बदमाश फरार हो चुके थे। मौके से खोखा कब्जे में लेकर पुलिस लौट गई।
बताया जा रहा है कि शाहबाज पुत्र उबईजुर रहमान ट्रक चालक है। बदमाश उसी को खोजने के लिए आए थे। उसके न मिलने पर हवाई फायरिंग करने लगे। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस का कहना है कि शाहबाज के घर पर सिर्फ महिलाएं रहती हैं। जिनके चक्कर में बदमाश आए थे। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।