फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बंद घर से कीमती सामान और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीढ़ी के सहारे घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये का सामान गायब कर दिया। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शिवचरण का पुरवा सरियावां गांव निवासी रामकिशोर सरोज उर्फ मंडली गांव के बाहर ताजपुर सरियांवा रोड पर घर बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को धान की रोपाई होने के कारण वह परिवार के साथ गांव वाले घर पर रूक गए थे। जबकि सड़क वाले घर में ताला बंद था। देर रात पहुंचे चोर सीढ़ी के सहारे घर के अंदर घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर उसमें 35 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, चांदी का पायल समेत लाखों रुपये का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें