सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सात लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।उसैद पट्टी तहसील के पूरे देवजानी गांव के रहने वाले हैं। उसैद आर्मी में तैनात अपने मामा के साथ रहकर पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में अभ्यास कर रहे हैं। एथलीट के सभी 10 इवेंट में उसने सफलता के रिकार्ड बनाए हैं।
गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय डी कैथलॉन एथलीट में यूपी का नेतृत्व कर रहे जिले के उसैद ने सभी 10 इवेंट में अव्वल रहकर जिले का ही नहीं प्रदेश का मान बढ़ाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सात लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
उसैद पट्टी तहसील के पूरे देवजानी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता कलीम अहमद किसान हैं। उनके दादा अब्दुल जब्बार अधिवक्ता हैं। उसैद आर्मी में तैनात अपने मामा के साथ रहकर पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में अभ्यास कर रहे हैं।
गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय डी कैथलॉन एथलीट में उन्होंने यूपी का नेतृत्व किया। एथलीट के सभी 10 इवेंट में उसने सफलता के रिकार्ड बनाए हैं। उनके गांव देवजानी में जश्न का माहौल है।