फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई दाखिले में धांधली का आरोप लगाकर किया हंगामा

सार

शहर के विकास भवन रोड पर स्थित आईटीआई में दाखिले में धांधली का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया।आईटीआई में प्रदर्शन करने के बाद भी जब बात नहीं सुनी गई तो अभ्यर्थियों ने डीएम कैंप कार्यालय फोनकर अपना दर्द सुनाया।अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन
कटरा रोड स्थित आईटीआई में प्रवेश में अनियमितता के विरोध में जुटे छात्र छात्राएं। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के विकास भवन रोड पर स्थित आईटीआई में दाखिले में धांधली का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। आरोप लगाया कि लखनऊ से जारी चयन सूची में नाम शामिल होने के बाद भी दाखिला नहीं लिया जा रहा है। जबकि तीसरी सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के आईटीआई में इन दिनों प्रवेश चला रहा है। शुक्रवार को दूसरी चयन सूची में शामिल सजन लाल, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार, रत्नेश सिंह, विश्वप्रकाश समेत लगभग दो दर्जन अभ्यर्थियों ने प्रिंसिपल पर आरोप लगाते हुए कहा कि लखनऊ से जारी दूसरी चयन सूची में उनका नाम शामिल है, लेकिन दाखिला नहीं लिया जा रहा है। तीसरी सूची में शामिल अभ्यर्थियों के प्रवेश पर भी आपत्ति जताई गई है।
आईटीआई में प्रदर्शन करने के बाद भी जब बात नहीं सुनी गई तो अभ्यर्थियों ने डीएम कैंप कार्यालय फोनकर अपना दर्द सुनाया। डीएम ने अतिरिक्त एसडीएम को आईटीआई भेजकर पूरी मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

एसडीएम ने अभ्यर्थियों की बात सुनकर प्रिंसिपल से दाखिला लेने के लिए कहा, मगर प्रिंसिपल ने ग्रामीण इलाके का निवासी होने का हवाला देकर प्रवेश लेने से हाथ खड़े कर दिए। इससे निराश अभ्यर्थी डीएम कार्यालय पहुंचे, मगर जिलाधिकारी से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
हंगामा करने वाले अभ्यर्थी जिस ट्रेड में प्रवेश चाहते हैं, उसमें सीटें फुल हो चुकी हैं। जो ट्रेड खाली हैं, उनमें वे प्रवेश नहीं लेना चाहते हैं। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया है। बीबी सिंह, प्रिंसिपल, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें