नामी चिकित्सक, व्यवसाई, जज, वकील को किया जाएगा आमंत्रित
कॉलजों से पढ़कर निकले जिले के नामी चिकित्सक, व्यवसाई, जज और वकीलों को बुलाकर उन्हें बच्चों के सामने अपने संस्मरण सुनाएंगे।जो बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपने अग्रजों से प्रेरणा लेना है। जिससे वह अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।
जिलेे के राजकीय और सहायता प्राप्त इंटरकॉलेजों में नए सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इससे बच्चों का उत्साहवर्धन होगा और उनके सवालों का जवाब भी मिल जाएगा। - डॉ. ओपी राय, जिला विद्यालय निरीक्षक