यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे जारी हुआ। हाईस्कूल की टॉपटेन सूची में मां भगवती इंटर कॉलेज डीह बलई, कुंडा के छात्र सत्यम यादव ने 97.17 फीसदी अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया है। जिले की टॉपटेन सूची में सत्यम को पहला स्थान मिला है। विद्यालय के शिक्षकों ने सत्यम की सफलता पर बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया।