लालगंज के रायपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से जलेशरगंज निवासी तौफीक घायल हो गए। युवक को लहूलुहान देख आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को ट्राॅमा सेंटर लालगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वर्तमान में प्रयागराज स्थित निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।